भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार अरविंद अकेला कल्लू और एक्ट्रेस यामिनी सिंह की सुर्खियां बटोरने वाली भोजपुरी फिल्म ‘प्यार का देवता’ की चर्चा खूब हो रही है. इस फिल्म का बहुत ही प्यारा रोमांटिक गाना ‘सरक जाता पेट से पिया’ संगीत प्रेमियों के बीच आ गया है. इस गाने को सिंगर एक्टर अरविंद अकेला कल्लू और पार्श्वगायिका प्रियंका सिंह ने रोमांटिक अंदाज में गाकर अपने फैंस व ऑडियंस का मन बहला रहे हैं.
भोजपुरी गाना में अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं. प्यार के सागर में गोता लगा रहे हैं. दोनों सितारों का परफॉर्मेंस काफी कमाल का दिख रहा है. इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने के संगीतकार ओम झा हैं. इसके गीतकार आशुतोष तिवारी हैं.
गाने की शुरुआत में यामिनी सिंह रोमांटिक मिजाज में नजर आ रही है. दूर से ही कातिल अदाओं से अरविंद अकेला कल्लू को निहार रही हैं. गौरतलब है कि साई शृंगार बैनर तले बनी फिल्म ‘प्यार का देवता’ के प्रोड्यूसर संजय कुमार सिंह हैं. एडिटर व निर्देशक एम फैजल रियाज़ और लेखक संजय राय हैं.
इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, नूर तूबा, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, सपना सिंह आदि हैं. फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’, स्वर श्याम देहाती, यादव राज, फनिदर राव, आशुतोष तिवारी, संतोष राजा हैं.
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के म्यूजिक लेबल पर रिलीज हुआ ‘सरक जाता पेट से पिया’ फिल्म ‘प्यार का देवता’ के रोमांटिक संगीत पक्ष को सामने लाता है। अब दर्शकों को फिल्म के अन्य गानों और सिनेमाघरों में इसकी रिलीज का इंतजार रहेगा।

अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री ने बढ़ाया ‘सरक जाता पेट से पिया’ का क्रेज, प्रियंका सिंह की आवाज ने लगाया सुरों का तड़का


























