भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के भरपूर मनोरंजन के लिए आस्था, संस्कार और भावनाओं से जुड़ी भोजपुरी फिल्म राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी प्यारो एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई है। प्यारो मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी प्रस्तुत अलमाईटी पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित की गई इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में राज यादव, संजय पांडेय, माधवीश्री, नवीन शर्मा, संदीप यादव खूब धमाल मचा रहे हैं। निर्माता अरविंद पोद्दार द्वारा निर्मित और निर्देशक अभिषेक दूबे निर्देशित अब दर्शक घर बैठे पूरी फिल्म को प्यारो एंटरटेनमेंट के ऑफिसिल यूट्यूब चैनल पर पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं।
बता दें कि क्रांतिकारी फिल्म मेकर धीरू यादव और केशव महेश्वरी ने ऐतिहासिक पहल करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पसंदीदा और बेहद लोकप्रिय भजन फ़िल्म राम आयेंगे पर भोजपुरी फ़िल्म राम आयेंगे तो अँगना सजाऊँगी का निर्माण किया है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार राज यादव, माधवीश्री संध्या, ठाकुर हर्षित सिंह, आस्था तिवारी, संजय पांडेय, संतोष सागर, नवीन शर्मा, अक्षय यादव, संदीप यादव, ऊदल यादव, हर्ष बर्धन, मधु अवस्थी, नेहा तिवारी, नेहा सिंह, राजन कानू, सुनीता तथा बाल कलाकार ढोलू यादव खूब धमाल मचा रहे हैं। फ़िल्म के लेखक संजय महतो हैं। डीओपी प्रवीण त्रिपाठी, आर्ट डायरेक्टर राम बाबू ठाकुर, प्रोजेक्ट हेड गया प्रसाद, ईपी योगेश पांडेय, प्रोडक्शन कंट्रोलर सोनू यादव कुंडल, जयराम यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव, सोनू यादव हैं।
भोजपुरी सिनेमा के क्रांतिकारी फिल्म मेकर धीरू यादव ने बताया कि इस फिल्म के जरिये दर्शकों को उनकी जड़ों, संस्कारों और मानवीय संवेदनाओं से दोबारा जोड़ने का एक सार्थक प्रयास है। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ पारिवारिक दूरियाँ बढ़ रही हैं, वहीं यह फिल्म प्रेम, त्याग और अटूट विश्वास का संदेश लेकर परिवार को एक सूत्र में पिरोने आई है।

राज यादव, संजय पांडेय, माधवीश्री, नवीन शर्मा, संदीप यादव की भोजपुरी फिल्म राम आएंगे तो अंगना सजाऊँगी प्यारो एंटरटेनमेंट पर हुई रिलीज




















